साप्ताहिक बंदी में भी खुले बाजार
शामली, मई 2 -- नगर में साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बाजार पूरी तरह खुले नजर आए। शनिवार को जहां नियमों के अनुसार अधिकांश दुकानों को बंद रहना चाहिए, वहीं हकीकत में बाजार गुलजार रहा और सामान्य दिनों की तरह खरीदारी होती रही।इसके बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारियों की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से दुकानदार बेखौफ होकर साप्ताहिक अवकाश के दिन भी दुकानें खोल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती दिखाए, तो नियमों का पालन संभव है। वहीं मजदूर वर्ग ने मांग की है कि साप्ताहिक अवकाश को सख्ती से लागू कराया जाए, ताकि उन्हें भी नियमानुसार आराम मिल सके। यह भी पढ़ें- वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा चकराता बाजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.