फतेहपुर, मार्च 17 -- विजयीपुर। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर साप्ताहिक बंदी के सख्त पालन और किशनपुर के तुर्की नाले पर टूटे अप्रोच पुल के निर्माण की मांग उठाई। ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। व्यापारियों ने बताया कि जनपद के कई बाजारों में साप्ताहिक बंदी के नियमों का सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर दुकानें बंद नहीं होतीं, जबकि जहां बंदी होती भी है, वहां नियमों का पालन अधूरा रहता है। इससे व्यापारियों को अपने जरूरी कार्य निपटाने और परिवार को समय देने का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि अगर कुछ दुकानें बंदी के दिन खुली रहती हैं, तो प्रतिस्पर्धा के चलते अन्य व्यापारियों को भी दुकान खोलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। व्याप...