मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली। बुधवार को नगर के लोगों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर एसडीएम ललित कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी दुकानें बना रखे जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं किया जा रहा है। बंदी के दिन भी बाजार रोजाना की तरह खुलते हैं, जिससे दुकान पर काम करने वाले लोगों को परेशानी भी होती है। सप्ताह में एक दिन की छुट्टी भी होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में संयम जैन, शशि छोकर, राजू उपाध्याय, शुभम जैन, सौरभ जैन, नितिन पाल, आकाश तोमर, ज्ञानचंद गुप्ता, राजीव अग्रवाल मुख्य रूप से रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...