साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़
बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए टोली में दौड़ कराई गई। साथ ही पुलिस बल में एकरूपता, अनुशासन व फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कार्यकुशलता व बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता व उनकी स्थिति का परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- एसएसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.