साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी पुलिस की तैयारी, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- शाहजहांपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का एसपी सौरभ दीक्षित ने सलामी लेकर सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, ड्रिल, शस्त्र संचालन, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। परेड के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और जनसेवा की भावना ही पुलिस की कार्यक्षमता की आधारशिला है। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन की बैरकों, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, डायल-112 वाहनों, आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था और साफ-सफाई का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के अद्यतन, संसाधनों के बेहतर रखरखाव तथा परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.