रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति के निर्देश में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। परेड के दौरान अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मुस्तैदी पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। इसके बाद ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। शस्त्राभ्यास के माध्यम से जवानों की शस्त्र संचालन क्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तैयारी को भी परखा गया। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। परेड समाप्ति के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.