बलिया, अप्रैल 9 -- बेल्थरारोड। इलाकाई लोगों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनल-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग किया है। उनका कहना है कि इंदारा-भटनी रेलखंड पर बेल्थरारोड एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहां से हर दिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं। इसके बावजूद इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव न होना समझ से परे हैं। लोगों का कहना था कि इस समस्या से सासंद को अवगत कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...