साप्ताहिक जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस कब चलेगी प्रतिदिन, घोषणा की प्रतीक्षा
अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए जीवनरेखा बनी जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज भी अपने मूल वादे से पीछे है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जब इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की घोषणा की तो इस अति पिछड़े इलाके में नई उम्मीद जगी थी, करीब आठ महीने बीत गए लेकिन हकीकत यह है कि ट्रेन अब भी साप्ताहिक ही चल रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन का महत्व केवल एक साधारण रेल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रही है। खास बात यह है कि जोगबनी नेपाल सीमा से सटा क्षेत्र है, इससे बड़ी संख्या में नेपाली यात्री भी इस ट्रेन का उपयोग करते हैं। दक्षिण भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह सबसे सुविधाजनक सीधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.