साप्ताहिक जन समाधान शिविर में भूमि संबंधि दो मामले निष्पादित
खगडि़या, मई 11 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अंचल कार्यालय कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। शिविर में सीओ दीपक कुमार ने प्राप्त आवेदन को गंभीरता से अवलोकन किया। आठ आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। सीओ ने सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान दो मामलों का निष्पादन किया। जिससे संबंधित लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। सीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.