बांका, मार्च 1 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार को अंचल कार्यालय में भू-विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान केंदुआर निवासी सुनील ठाकुर एवं दिलीप मिश्रा के बीच चल रहे रास्ता विवाद से संबंधित एक नए आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीओ ने मामले की सत्यता जांचने हेतु भूमि की मापी कराने का आदेश दिया। इसके अलावा हाहा गांव के प्रथम पक्ष गोविंद यादव एवं रामदेव यादव, सलैया के महेंद्र तांती एवं महेश तांती, भलुआ के कन्हैया सिंह एवं कृष्णदेव सिंह तथा मिथलेश यादव सहित अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। सीओ ने संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्...