सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को डीसी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार के दौरान राजनगर प्रखंड में जच्चा-बच्चा की मृत्यु का मामला सामने आया। डीसी ने इस प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम और अन्य दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति की मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.