साप्ताहिक छुट्टी में कराएं काम तो दोगुना करें भुगतान
कानपुर, मई 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश जरूर दें। यदि कर्मचारी से साप्ताहिक अवकाश के दिन काम लेते हैं तो एक दिन के वेतन का दोगुना भुगतान अवश्य करें। यह दिशा निर्देश अपर श्रमायुक्त पीके सिंह ने बैठक में दिए। बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में अपर श्रमायुक्त ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के ठेकेदारों के साथ बैठक का आयोजन किया था। अपर श्रमायुक्त ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन को लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया है। नए वेतन की दरों का भुगतान, अकुशल, अर्धकुशल, कुशल जैसी श्रेणी के हिसाब से अनिवार्य रूप से करें। श्रमिकों से यदि ओवरटाइम कराया जाता है तो वेतन का दोगुना भुगतान करना होगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को ईएसआई, ईपीएफ का भुगतान करने के साथ ही सैलरी स्लिप अवश्य दें।ठेकेदारों ने व्यक्त की सहमतिशासनादेश के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.