चम्पावत, फरवरी 1 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में रविवार को आयोजित साप्ताहिक किसान हाट में बड़ी तादात में हरी सब्जियां बिकी। स्थानीय काश्तकारों की ओर से राई, पालक, मैथी, चमसूर, प्याज, मूली आदि हरी सब्जियों के साथ ही गडेरी, आलू, मटर, हरा धनिया, टमाटर, गोभी, शलजम, लहसुन, अदरख, लाल मिर्च आदि सब्जियों की रियायती दरों पर बिक्री की गई। इसके अलावा सिटरस फलों की भी खूब मांग रही। काश्तकारों ने माल्टा, संतरा, नींबू, गलगल, जामिर, कागजी नींबू आदि सिटरस फलों के साथ अनार, पहाड़ी केले आदि की बिक्री की गई। कृषि और उद्यान विभाग के सहयोग से लगाए गए किसान हाट में नरियालगांव बद्री गाय परियोजना की ओर से दूध, छांछ सहित अन्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...