पिथौरागढ़, मई 25 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद ओपीडी के संचालित होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग इलाज कराने को अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लोग ओपीडी कक्षों में पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। चिकित्सकों ने पर्चो के अनुसार बारी-बारी से सभी लोगों का उपचार किया,और लोगों को गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...