साप्ताहिक अभियान में 30 गिरफ्तार, 60 हजार 500 का जुर्माना वसूला
किशनगंज, जून 2 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बीते एक सप्ताह में अवैध कारोबार और अपराध के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। 25 मई से 31 मई तक चलाए गए अभियान में पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा रविवार की शाम को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार वाहन जांच अभियान और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में कुल 60 हजार 500 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। वहीं अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी और चोरी के मामलों में भी कई अहम बरामदगी की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 486.91लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया। 451.91 लीटर विदेशी शराब और 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।। इसके अलावा 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 12.26 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.