घाटशिला, मई 5 -- डुमरिया। डुमरिया अष्टकोसी के पांच मौजा की ओर से सापारोम गिरा सेन्द्रा के 40 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को कार्यक्रम किया गया। शिकारियों ने कोलाबाड़िया फुलबॉल मैदान में रात को विश्राम के दौरान केन्द्री बजाया। सिंगराई नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर पौराणिक कथाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि झामुमो के शंकर चन्द्र हेम्ब्रम और ग्राम मांझी बाबा ओपेन सोरेन के हाथों सामाजिक सिंगराई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केन्दुआ दलों को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक भेड़, द्वितीय नुनिया जारही और तृतीय स्थान ओडिशा के गुडुरिया दल को मुर्गा और बत्तख देकर सम्मानित किया गया।इस सामाजिक, सांस्कृतिक सिंगराई नृत्य को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण उपस्थित थे। इसके बाद सोमवार दोपहर से मंगलवार तक नाटक का मंचन किया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.