कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-2 में पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। साध्वी लेजेंडर्स ने फॉर्चून लायंस को 37 रन से पराजित किया। एमराल्ड गार्डेन परिसर मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साध्वी लेजेंडर की टीम ने 16 ओवर में 255 रन बनाए। टीम से वीके यादव ने 44, अर्पित गुप्ता ने 37, श्रेयांश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में द्वारिकेश, गौरव अग्रवाल, अनिमेश गुप्ता, दर्पित, हनी गुप्ता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में फॉर्चून लायंस की पूरी टीम 15.2 ओवर में 218 रन ही बना सकी। टीम से अनिमेश गुप्ता ने 40, नमन ने 40 संजय राठी ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में राघव अग्रवाल ने तीन, कुश और गौरव जैन ने दो-दो, अमित जैन ने एक विकेट अपने नाम किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राघव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.