हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव से हमीरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की हैसियत से अपना राजनैतिक सफर शुरू करने वाली महामंडेश्वर और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मूलरूप से सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक चुनी गई थी। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद बनने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री बनी। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति जितनी राजनैतिक रूप से सशक्त हुई उतनी ही धार्मिक रूप से उनके पद में बढ़ोत्तरी होती गई। उन्हें महामंडेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। अब केंद्र सरकार ने साध्वी निरंज...