रांची, मार्च 18 -- रांची। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झारखंड भाजपा ने खुशी जताई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोग अब पिछड़े और वंचित समाज की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से पूरा करेगा। साध्वी निरंजना के नेतृत्व में इस वर्ग को और भी सशक्त संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा। बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री सह सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह व अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.