रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। साध्वी दीपिका समिया श्रीजी महाराज का रविवार को राजधानी रांची से विहार हुआ। साध्वी सुबह में हरमू से पद विहार करते हुए पुंदाग पहुंचीं। यहां से वे सोमवार को नगड़ी से होकर गुमला की ओर विहार करेंगी। वे गुमला से छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा की ओर विहार करेंगी। उन्होंने सभी श्रावकों से क्रोध, मान माया से स्वयं को बचाकर रखने का आह्वान किया। विहार के मौके पर उन्होंने जीवन में धैयवान बनकर संयम से जीवन व्यतीत करने के संबंध में प्रवचन दिया। साध्वी के विहार के मौके पर अशोक सुराणा के अलावा बड़ी संख्या में श्वेताम्बर समाज के श्रावक व श्राविका शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.