बोकारो, मार्च 14 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय जगजीवन नगर पेटरवार में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर पूज्य साध्वी दर्शना बाई महासती का 59 वां दीक्षा दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम पूज्य साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती के संयुक्त सानिध्य में आयोजित किया गया, जबकि समारोह का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने की। इसके पूर्व दीक्षा समारोह का शुभारंभ यहां विराजमान पूज्य साध्वी दर्शना बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की। इस अवसर पर प्राण महिला मंडल, सुमति महा मंडल कोलकाता व पेटरवार की जैन महिला मंडल की सदस्या काफी संख्या में मौजूद रही। इस मौके पर संस्था के ट्रस्टी सह सचिव शांतिलाल जैन स्वामी दर्शना बाई महासती के दीक्षा दिवस पर उपस्थित लोगों को जानकारी दी और चक्षु चिकित्सालय...