साध्वी ऋतंभरा ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ
मथुरा, अगस्त 26 -- धर्म रक्षा संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए बुधवार को वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा ने धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज के जागरूक लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक सनातनी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा संघ के इस सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और अपने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से देशभर में धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण, श्रीदास प्रजापति, आचार्य बद्रीश, महामंडले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.