दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। हायाघाट थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में रविवार की शाम सास व ननद ने विवाहिता को बेहोशी की हालत में उसके मायके के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गईं। कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंचीं। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। मृतका वार्ड नंबर चार निवासी त्रिवेणी मुखिया की पुत्री माला देवी(23) बताई जाती है। बताया जाता है कि उसकी शादी पांच साल पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी रोहित मुखिया से हुई थी। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा राधे मुखिया ने बताया कि माला के पिता और तीन भाई परदेस में मजदूरी करते हैं। घर में सिर्फ बूढ़ी मां रहती हैं।जिस समय माला देवी जो वहां छोड़ा गया था, उस वक्त वह घर पर नहीं थीं। माला के ...