फरीदाबाद, अगस्त 24 -- पलवल, अजित कुमार। होडल थाना इलाका स्थित गांव बंचारी के नजदीक एक साधू को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका कैश और सामान ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मध्यप्रदेश निवासी रघुनंदन दास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव टहरकी स्थित मंदिर पर पुजारी है। गत 18 अगस्त को वह गांव कामर से मंदिर में विराजमान मूर्तियों के पोशाक लेकर वापस जा रहा था। वह होडल में हसनपुर चौक पर एक मिठाई की दुकान पर कुछ खाने को रुका था। तभी एक अज्ञात व्यकित आया और कुछ खाने को कहने लगा और वह कोल्ड डिं्रक ले आया। उसे पीने के बाद उसे हल्की सी नींद आने लगी तो वह वहां से बाइक लेकर चल दिया। जब वह गांव बंचारी के पास पंहुचा तो एक अज्ञात व्यकित ने उसे रोक लिया उसके बाद वह बेहोश ...