आगरा, जुलाई 15 -- झोंपड़ी में जलाकर हुई साधू भाय सिंह की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने कादरगंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। साधू के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनका एनकांउटर करने की मांग कर डाली। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई। साधू की हत्या के मामले में पीड़ित बड़े भाई कल्लू ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की चिन्हित करने में लगी है। बुधवार को साधू भाय सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव कादरगंज पुख्ता लेकर पहुंचे। इसके बाद गांव के पास ही कादरगंज गंगा घाट पर शव को अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे, तभी उन्हें पता चला कि, महिला के शव का पोस्टमार्टम परिजनों ने अभी नहीं किया है और उनके परिजन आरोपियों के एनकाउंटर करने की...