गिरडीह, अप्रैल 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन धार्मिक कार्यक्रमों से गुलजार हो रहा है। साधु संतों के आगमन से मधुबन में भक्ति की बयार बह रही है। गुणायतन में मुनि प्रमाण सागर जी महाराज तथा तेरहपंथी कोठी में साधनारत आचार्य वसु नंदी महाराज जी के सानिध्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से पहुंचे जैन आनुआई भक्ति भावना को आत्मसात करने में जुटे है। बताया जाता है कि शास्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन में साधु संतों का जुटान हो रहा है। साधु संतों के सानिध्य में अलग-अलग संस्थाओं में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़ें- माता शिवा देवी के गर्भ से जन्मे तीर्थंकर नेमिनाथ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के...