मेरठ, मई 26 -- मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुखद दुर्घटना और उनकी मृत्यु के मामले को लेकर मंगलवार को जैन समाज ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री से सुरक्षा की मांग की। सीडीओ नूपुर गोयल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों के पैदल विहार के दौरान सड़क हादसे में मृत्यु को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। मंगलवार को सकल जैन समाज की ओर से रीवा की घटना की उच्चस्तरीय जांच और जैन साधु साध्वियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकाल अधिनियम बनाने की मांग को लेकर जैन समाज मेरठ महानगर एंव भारतीय जैन मिलन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- रीवा हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत पर गुस्सा, संतों के सुरक्षित विहार की मांग जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का कहना है कि बढ़ते यातायात और सड़क ...