बोकारो, फरवरी 7 -- चास प्रतिनिधि। जिला राजद कार्यालय में राजद समर्पित मेयर प्रत्याशी साधु शरण गोप का स्वागत किया गया। अवसर पर राजद बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि राजद की ओर से बेहतर निर्णय लिया गया है। विस्थापित, मजदूर नेता सहित साधु शरण गोप एक अच्छे समाजसेवी भी है। प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी ने कहा कि राजद ने सबसे अच्छे साफ सुथरा, अनुभवी, संघर्षशील, गांव शहर को समान नजर से देखने वाला सबसे अधिक लोकप्रिय नेता साधु शरण गोप को समर्थन दिया । इनके जीत से न सिर्फ विकास होगा। जाति पाती , सम्प्रदाय वाद की राजनीति खत्म होगी। सामाजिक न्याय की शक्ति मजबूत होगी। मौके बढ़न गोप , राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रमोद सिंह, संजय राय , सच्चिदानंद कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.