साधु वेश धारी टप्पेबाजों ने झांसा देकर महिला की अंगूठी उड़ाई
लखनऊ, जून 17 -- साधु वेश धारी टप्पेबाजों ने सोमवार दोपहर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास कार सवार महिला को रोका। उससे कहा तेरे खराब दिन हम अच्छे कर देंगे। अच्छे दिन लाने का झांसा देकर महिला के हाथ में फूल रखकर गायब कर दिया। इसके बाद अंगूठी झटक दी और फरार हो गए। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता शाम्भवी शुक्ला जानकीपुरम के मल्हार डीलक्स सोसाइटी में रहती है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह मड़ियांव की ओर जा रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर के पास साधु वेश धारी दो लोगों ने हाथ देकर कार रुकवाई। यह भी पढ़ें- आशीर्वाद देने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई कार रोककर उन्होंने शीशा नीचे कर पूछा क्या है बाबा? इस पर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.