इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम मासूम बच्ची के साथ साधु वेशधारी अधेड़ ने दुष्कर्म किया। खेलते समय बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले गया और दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम गढ़ी रामधन निवासी अजब सिंह बलरई गांव से कुछ दूरी पर एक आश्रम में पिछले दो महीने से अस्थाई तौर पर रहता था। परिजनों ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम उनकी नौ साल की बेटी खेलकर घर लौट रही थी। वह आश्रम के पास से निकली तभी अजब ने बुलाया और फुसलाकर खेतों की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बुधवार को बच्ची को लेकर पिता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर आरोपित अजब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ ...