बांदा, मई 8 -- बांदा। साधु ने शीशम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरका कस्बा 60 वर्षीय निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र शिव भवन मुड़िया देव बाबा स्थान में साधु था। वह घर भी आता जाता था। गुरुवार की रात आंगन में लगे शीशम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह घर वालों की नींद खुली तो देखा उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र गंगा सागर ने बताया कि उसका पिता ढाई साल से साधु था। घर आता जाता था फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मृतक अपने पीछे चार पुत्र तीन पुत्रियां छोड़ गया अचानक कोई घटना से पत्नी प्रेमा का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...