साधु बन ठगी करने वाले गैंग पर दर्जनों वारदात को अंजाम देने का शक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साधु के वेश में सांप का खौफ दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह पर शहर में दर्जनों वारदात को अंजाम देने का शक है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकारी है। प्रभारी एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।नगर, सिकंदरपुर, मिठनपुरा, काजी मोहम्मदपुर, सदर और अहियापुर थानों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चेहरों का मिलान कर रही है। गिरोह का तरीका चौंकाने वाला है। आरोपित साधु बनकर लोगों को सांप का डर दिखाते और जेवर-नकदी ठग लेते थे। बीते सप्ताह सोनार पट्टी में दो लोगों को निशाना बनाया गया था, जो सतर्कता से बच गए। बदमाशों की गिरफ्तारी की खबर पर दोनों पीड़ित नगर थाने पहुंचे और उनकी पहचान की, हालांकि लिखित शिकायत नहीं दी। बता दें कि शुक्रवार को दिघवारा स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.