सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी । नगर थाना पुलिस ने शहर में लंबे समय से सक्रिय साधु वेशधारी ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से पंजाब के रहनेवाले हैं। इनके पास से पीड़ित की ठगी गई सोने की अंगूठी भी बरामद की गई है। यह गिरोह स्टेशन रोड स्थित एक होटल को अपना ठिकाना बना रखा था। ठगी के खेल का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को शहर के सरावगी चौक निवासी संदीप कुमार इसका शिकार बने। ठगों ने उन्हें अपने झांसे में लेकर सोने की अंगूठी ठग ली। सजगता दिखाते हुए पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बताया कि ठग स्टेशन रोड के एक होटल में ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही मेहसौल और नगर थाने की टीम ने होटल में छापेमारी कर पांचों को दबोच लिया।साधु का वेश धरकर जेवरात पर करते थे हाथ साफ : ठगों ने पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.