साधु बनकर चला रहा था गांजे का कारोबार, सप्लायर समेत दो तस्कर गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- एमजीएम थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार तस्कर रोशन कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोया गांव में छापेमारी कर गांजा के सप्लायर शंभू महतो उर्फ साधु को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 7.67 किलो गांजा, गांजे के बीज, बिक्री के 5840 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही गांजा की खेती करने के साक्ष्य मिले हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को 25 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा (देवघर) एनएच-33 किनारे काली मंदिर के पास एक गुमटी में गांजा की पुड़िया बनाकर बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी में पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार तथा एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.