मथुरा, मार्च 9 -- थाना जैंत के अंतर्गत एक गांव में आश्रम बना कर रह रहे साधु द्वारा 12 वर्षीय किशोर को बंधक बनाकर अप्राकृतिक कृत्य (कुकर्म) करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर किशोर के पिता ने थाने में आरोपी साधु के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। सोमवार को थाना जैंत में एक गांव निवासी किशोर के पिता ने तहरीर दी। कहा कि उनके गांव के समीप एक साधु आश्रम बनाकर रहता है। छह मार्च दोपहर 12 बजे उनका 12 वर्षीय बेटा वहां खेल रहा था। आरोप है कि तभी आरोपी साधु ने सामान मंगाने के बहाने उनके बेटे को बुलाया और कुटिया के अंदर ले जाकर बंद कर लिया। इस दौरान साधु ने किशोर को डरा-धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य (दुष्कर्म) किया। सीओ सदर पीतम पाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.