गोपालगंज, जून 20 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के साधु चौक व हरखुआ मोहल्ले में शनिवार को देह व्यापार की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों मोहल्लों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कहीं से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला और नही कोई संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों की गहन तलाशी ली और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों जगहों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। हालांकि जांच और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...