फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- सिवारा। सिवारा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बढ़ार के समीप पंचकुइया देव स्थान है। जहां शिव मंदिर के पास मढ़ी पर एक साधु श्री 108 शान्तानदंन जी महाराज का निवास स्थान है। साधु ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पड़ोसी दो गांव के आठ लोग आए दिन मंदिर परिसर में शराब पीते है और गिलास व पानी की मांग करते रहते है। आरोप लगाया है कि दारु के लिए गिलास में पानी भरकर न देने पर एक ने धमकियां दी हैं। चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...