साधु के वेश में रह रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
हाथरस, सितम्बर 22 -- हाथरस, संवाददाता। 20 वर्षों से गैंगस्टर, लूट, हत्या सहित अन्य मुकदमों फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर कोतवाली सादाबाद पुलिस ने सादाबाद-राया बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी यक्ष एप के माध्यम से की है। फरार हिस्ट्रीशीटर मथुरा-वृंदावन में साधु के वेश में रह रहा था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश में अपराधियों, वांछित वारंटी, अभियुक्तों व पुराने हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल निवासी गांव रमचेला थाना सादाबाद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ हाथरस, मथुरा, आगरा एवं अलीगढ़ जनपदों में कुल 45 मुकदमे दर्ज हैं। वह 20 वर्षों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.