साधु के वेश में मंगलसूत्र का लॉकेट उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 2 -- बरोरा पुलिस ने साधु का वेश धारण कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गया करीब तीन ग्राम वजन का सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट भी बरामद किया गया है। बाघमारा डीएसपी अजित कुमार बिमल ने शनिवार को बरोरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हरिणा कॉलोनी निवासी संजीव प्रसाद ने 31 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की सुबह तीन व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे और बातों में उलझाकर करीब तीन ग्राम का सोने का लॉकेट चुरा लिया। मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान हरिणा बस्ती से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया लॉकेट बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येंद्र लाठौर, सुमन कुमार और इंदल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.