बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। साधु का वेश धरकर महिलाओं से जेवर की ठगी करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गंजपर मोहल्ले में बुधवार को साधु के वेश में पहुंचे दो ठगों ने महिला को जेवर दुगुना करने करने का लालच दिया। इसी दौरान बदमाशों ने महिला की सोने की कनबाली लेकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रोहतास जिला निवासी शर्मा नट व औरंगाबाद जिला निवासी दीपक नट के रूप में की गयी है। उनके पास से कनबाली बरामद की गयी है। पीड़िता राहुल चौधरी की पत्नी ने बताया कि दोनों ने कई प्रकार के अंदेशे जताये और टोटका करने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.