हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में साधु का भेष धारण कर एक महिला को ठगने वाले तीन शातिर अपराधियों को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई सोने की ज्वेलरी और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। यह जानकारी सदर एसडीपीओ रुपेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति ने पुलिस को सूचना दी कि तीन व्यक्ति साधु का भेष बनाकर उनके घर आए थे और गुड़िया देवी को बहला-फुसलाकर उनका सोने का आभूषण (जीतिया) ठग कर फरार हो गए।सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए क्षितिज अस्पताल के पास एक ऑटो में सवार तीन...