साधु की कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या
बांदा, जून 21 -- बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के तिन्दवारा गांव में एक साधु की धारदार हथियार और डंडों से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तिन्दवारा निवासी चिन्तामणि ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई 68 वर्षीय संत सच्चिदानन्द पर शनिवार देर रात 1:30 बजे अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। जीवित होने की आशंका पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.