बोकारो, फरवरी 14 -- महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप के समर्थन में हेलमेट चुनाव चिन्ह पर विस्थापितों से वोट अपील के लिए विस्थापित महिलाओं ने बांधगोड़ा साइट और तेली डीह साइट में घर घर में जाकर जनसंपर्क किया। महिलाओं ने गृहणियों से कहा कि अपने घर का होल्डिंग टैक्स बचाने, मनमानी बिजली से निजात पाने के लिए विस्थापित आंदोलनकारी साधु शरण गोप का समर्थन करें । इन्होंने काम किया है। काम का दाम दीजिए। महिलाओं ने कहा कि साधु शरण गोप ने विस्थापितों के लिए अपनी नौकरी गंवाईं है। लंबा लंबा कई भूख हड़ताल किया है। जेल गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.