देहरादून, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने सोमवार को साधु राम विद्यालय स्थित इंटेंसिव केयर सेंटर (आईसीसी) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय की लाइब्रेरी में सीलन और दीमक के कारण पुस्तकों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए पुस्तकों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आईसीसी केंद्र में बच्चों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य संतोषजनक है, लेकिन इसे और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी को शत-प्रतिशत योगदान देना होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के लिए पर्याप्त एवं उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा केंद्र परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आईसीसी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.