भागलपुर, मई 10 -- पीरपैंती (भागलपुर), निज प्रतिनिधि पीरपैंती-शिवनारायणपुर के बीच साधुमठिया फोरलेन और एनएच-80 संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात तकरीबन ढाई बजे 18 चक्का वाला हाईवा और फॉर्च्यूनर कार में टक्कर हो गई। फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोगों की जान एयर बैग खुल जाने से बच गई। लेकिन छह लोग जख्मी हो गए। वहीं टक्कर से हाईवा का ट्रेलर भी मुड़ गया और उसका इंजन पीछे हो गया।लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल, पीरपैंती पहुंचाया। इस बीच गश्ती कर रहे पीरपैंती थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार भी पहुंचे। गंभीर रूप से घायल भास्कर बर्नवाल 20 (वर्ष), निवासी मिर्जाचौकी, उमेश चौरसिया (60 वर्ष) निवासी हाजीपुर साहिबगंज और सचिन कुमार (27 वर्ष) और राहुल कुमार (22 वर्ष) को तो इलाज कर रहे डॉ. जीतू ने भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.