साधारण परिवार से एकलव्य केंद्र तक पहुंचा सुमन कुमार
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के नरहन एस्टेट के एक साधारण परिवार से आने वाले रंजन महतो और पूजा देवी के पुत्र सुमन कुमार ने अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास के दम पर बिहार एकलव्य चयन में अपनी जगह बनाई है। सुमन ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और सीमित संसाधनों के बीच एथलेटिक्स की तैयारी करते हैं। उनकी इस सफलता में युवाशाला फाउंडेशन का भी सहयोग रहा है। संस्था की ओर से सुमन को नि:शुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन दिया गया। युवाशाला फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार ने सुमन को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ये बच्चे आगे बढ़ सकते हैं। एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजन ने भी सुमन की मेहनत की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.