मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग और प्रो. सोहन राज लक्ष्मीदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 'जैन चिंतन एवं वैदिक परंपरा के साधारण धर्म' विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक उत्थान के लिए आवश्यक हैं। जैन दर्शन के सिद्धांत आज के दौर में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। मुख्य वक्ता एएन कॉलेज, पटना के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि साधारण धर्म का वास्तविक अर्थ मानव का मानव रूप में होना है। इसका किसी विशेष संप्रदाय, मजहब या प्रचलित धर्म से सरोकार नहीं है। विशिष्ट वक्ता बीआरएबीयू दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. निखिल रंजन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.