नई दिल्ली, जून 23 -- अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं, तो तंदूरी चिकन भी जरूर पसंद करते होंगे। रेस्टोरेंट में मिलने वाले तंदूरी चिकन में तेल कम होता है और उसका स्मोकी फ्लेवर स्वाद को और बढ़ा देता है। इसे देखकर अक्सर लगता है कि बिना ज्यादा तेल के ही इसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। हालांकि, होटल जैसा टेस्टी तंदूरी चिकन घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि हर किसी के पास तंदूर नहीं होता। लेकिन तवा तो हर किसी के घर में होता है। सोशल मीडिया पर तवा पर तंदूर चिकन बनाने की आसान रेसिपी खूब वायरल हो रही है और खास बात ये है कि तंदूर चिकन बनता भी दिख रहा है। तो चलिए आज हम भी आपको तवा स्टाइल तंदूरी चिकन की सिंपल रेसिपी बताते हैं। तवा पर तंदूरी चिकन बनाने के लिए सामग्री 500 ग्राम चिकन (लेग पीस या बड़े टुकड़े) ½ कप दही 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन...