गया, जनवरी 22 -- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर जनरल रेल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में की वृद्धि हुई है। इसके कारण जनरल टिकटों की बिक्री में भी बढोत्तरी हुई है। डीडीयू रेल मंडल में गया जंक्शन पिछले वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर महीने तक जनरल टिकट की बिक्री में अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। यात्रियों द्वारा जनरल टिकट खरीद से गया जंक्शन की आमदनी में सात करोड़ रुपये की बढोत्तरी हुई है। गया जंक्शन से 2025 में 59 लाख 36 हजार यात्रियों ने जनरल टिकट खरीदकर ट्रेन सफर किये हैं। इससे रेलवे को करीब 70 करोड़ 26 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। वर्ष 2024 में गया जंक्शन से जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या करीब 58 लाख छह हजार थी। इन यात्रियों से करीब 63 करोड़ 55 लाख रुपये की आमदनी हुई थी। इस तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.