गौरीगंज, जनवरी 15 -- शुकुल बाजार। विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत बरसंडा की साधन सहकारी समिति लगभग आठ साल से बंद पड़ी है। जिससे किसानों को खाद बीज के लिए परेशान होना पड़ता है। वहीं धान बेचने के लिए भी दूर स्थित क्रय केन्द्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। किसानों को धान बेचने के लिए 10 किलोमीटर दूर महोना, किसनी, सत्थिन और बाजार शुकुल जाना पड़ता है, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है। समय पर खाद बीज भी नहीं मिल पाता है। किसानों ने साधन सहकारी समिति का संचालन करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.